दस्यु गंगोलिया गिरफ्तार/चित्रकूट/ज़ियाउल हक़

एंकर/वी-ओ- लगातार दस्युओ के सफाये के लिए जिला पुलिस जमकर जंगलो की ख़ाक छान रही है जिसके चलते पुलिस को आये दिन कई बड़ी सफलताएं हाथ लग रही हैं वहीँ आज सुबह थाना मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल में एम्बुस लगाया और डकैत को चारो तरफ से घेर लिया, पुलिस ने १५ हज़ार के इनामिया डकैत गंगा प्रसाद उर्फ़ गंगोलिया को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा जिसके बाद डकैत ने पुलिस पर फायर झोंक दिए, पुलिस ने भी अपने बचाव में ३ फायर करते हुए उसके करीब पहुंच मानिकपुर के मरवरिया दाई मंदिर के जंगल में मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया.

आपको बता दें कि बीहड़ के बड़े बड़े सरगनाओ के मारे जाने के बाद हर बार यह नए गिरोहों में शामिल होकर वारदात करता था दस्यु गंगोलिया मारे गए दस्यु ठोकिया, दस्यु बलखड़िया गैंग के साथ वारदातों को अंजाम दे चूका है. यह डकैत महज़ १९ वर्ष की अवस्था में छोटा पटेल गैंग में शामिल होकर जरायम की दुनिया का बड़ा कलंक बन कई ज़िन्दगियों को बर्बाद करने लगा था, जिसके बाद आज पुलिस ने इसको मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. आपको बता दें कि दस्यु गंगा प्रसाद उर्फ़ गंगोलिया पर तक़रीबन १ दर्जन मुकदमो में वांछित चल रहा था, वर्ष २००६ में एसटीएफ के ६ जवानो को शहीद करने में दस्यु ठोकिया गैंग की उस बड़ी वारदात में भी दस्यु गंगोलिया शामिल था. डकैत के पास से एक अदद कट्टा और कई कारतूस भी बरामद हुई है. थाना पुलिस की इस सफलता से खुश होकर एसपी मनोज कुमार झा ने टीम को १० हज़ार रूपये का अतिरिक्त इनाम देने की घोषणा की है.

बाइट- मनोज कुमार झा एसपी चित्रकूट