सूत्रों का खुलासा, अगस्त में चीन ने तीन बार की भारत में घुसपैठ

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने उत्तराखंड राज्य में पिछले महीने कम से कम तीन बार वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन किया था, सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है. सूत्रों ने आगे कहा कि चीनी सैनिक, राज्य के चमोली जिले के बाराहोटी गांव में भारतीय क्षेत्र में चार किलोमीटर तक घुस आए थे. 

सूत्रों ने बताया कि पिछले साल जुलाई में चीनी सैनिक बाराहोटी में भारतीय क्षेत्र में एक किलोमीटर तक अंदर आ गए थे, वहीं 2013 और 2014 में भी इसी क्षेत्र में चीनी हवाई सेना और पैदल सेना ने सीमा का अतिक्रमण किया था. जनरल कमांडर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी) उत्तरी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने इस साल की शुरुआत में कहा था, “यह उन क्षेत्रों में हुआ जहां हमारे पास वास्तविक नियंत्रण रेखा के लिए अलग धारणा है.

उन्होंने कहा कि “भारत और चीन के पास अच्छी तरह से स्थापित तंत्र हैं, खासकर उच्चतम स्तर पर, जहां दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि सीमा विवाद के समाधान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हैं. आपको बता दें कि लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल (एलएसी) भारत और चीन के बीच 4057 किलोमीटर लम्बी सीमा है, जप ग्लेशियर, पहाड़, बर्फीले रेगिस्तान और नदियों आदि से घिरी हुई है.