
पी एमआवास योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रथम स्थान
राज्य मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह को दिया गया पुरस्कार
उत्तर प्रदेश को कुल 12 पुरस्कार मिले
लखनऊ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग को प्रधानमंत्री आवास योजना तथा कंवर्जन्स कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत में पहले पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कार को नरेन्द्र सिंह तोमर मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास विभाग को तीन अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त लखनऊ तथा सीतापुर जनपद के जिलाधिकारियों को ग्राम स्वराज अभियान-सबका साथ, सबका गांव, सबका कार्यक्रम को प्रभावीढंग से क्रियान्वित करने के लिए भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य, जिला, ब्लाक और पंचायत स्तर पर कार्यों हेतु विभिन्न अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।
इस आशय की जानकारी ग्राम्य विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने देते हुए बताया कि पहली बार ग्राम्य विकास विभाग, उ0प्र0 को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उनहोने बताया कि मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है तथा गरीब, शोषित तथा वंचित व्यक्तियों के लिए बनायी गयी सरकार की योजना से लाभान्वित कर उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विभाग की योजना पहुँचाना ही ग्राम्य विकास विभाग का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग ने नयी तकनीक को अपनाते हुए विकास कार्य प्रारम्भ कर दिया है। 
ग्राम्य विकास आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा कंवर्जन्स कार्य के लिए (विभिन्न विभागों से समन्व्य स्थापित कर कार्य करने के लिए) देश में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम्य विकास विभाग को तीन अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार मिला है। प्रदेश में ग्राम स्वराज अभियान-सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास कार्यक्रम संचालित किया गया था, उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा तथा सीतापुर के जिलाधिकारी को पुरस्कृत किया गया। श्री सिंह ने बतया कि उत्तर प्रदेश को कुल 12 पुरस्कार प्राप्त हुए। जिला, ब्लाक, तथा पंचायत स्तर पर सबसे अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल, 2018 से 05 मई, 2018 तक ग्राम स्वराज योजना के तहत उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जनधनयोजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का आच्छादान किया गया था।