
साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है. फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार एक साथ नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म से अक्षय कुमार तमिल की फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं जिसमें उनके कई रूप देखे जायेंगे. इस फिल्म पर काफी खर्च किया जा रहा है और बताई जा रही है ये साल की सबसे बड़े बजट की फिल्म होने वाली है जिसके लिए फिल्म मेकर और एक्टर्स काफी मेहनत कर रहे हैं, साथ ही इसके लिए दर्शक भी काफी बेसब्र हो रहे हैं. 
आपको बता दें, फिल्म मेकर ने बताया कि इस फिल्म के VFX के लिए 75 मिलियन डॉलर यानी करीब 543 करोड़ रूपए खर्च किये गए हैं. इस फोटो को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है 2.0 is an effort unlimited of more than 3,000 technicians around the world. #2Point0Teaser in 3 days! इसके पहले भी 2.0
के कई पोस्टर्स शेयर कर चुके हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने ये भी बताया था कि 13 सितम्बर को इसका टीज़र रिलीज़ किया जायेगा जिसके लिए सभी इंतज़ार कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि भारत की ये पहली फिल्म है जो इतना बड़े बजट पर बन रही है. अक्षय ने अपने पोस्टर के साथ ये भी कहा कि इसके VFX के लिए दुनियाभर से बेस्ट टेक्नीशियन चुने गए हैं जिन्होंने इस पर काम किया है. इस VFX के काम को पूरा करने के लिए करीब 3000 टेक्नीशियन की मेहनत है जिन्होंने असीमित कार्य किया है. अब फिल्म देखने के बाद पता चलेगा कि फिल्म में कितना दम है. फिल्म 29 नवंबर को रिलीज़ की जाएगी.