#बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से कई मजदूरों की गई जान

यूपी के बिजनौर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से आस पास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 

बिजनौर नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल एवं केमिकल प्लांट में विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से यह भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों में दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। एक मजदूर लापता बताया जा रहा है।

हादसे से आस पास अफरा तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मजदूरों के परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में  घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। हादसे का कारण अभी तक बॉयलर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही  है।