
जिले के रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार स्थित किशन गैस एजेंसी के गोदाम पर धावा बोल बदमाशों ने सात लाख रुपये लूट लिए। बताया गया है कि मंगलवार की दोपहर तकरीबन डेढ बजे बाइक से गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।
इसके बाद डर के मारे गोदाम के कर्मी भाग निकले। तब बदमाश काऊंटर से रुपये लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद रीगा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। कहा जा रहा है कि अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया।
मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की तहकीकात कर रही है। लुटेरे बाइक से आए थे और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।