स्त्री पर हुआ भारत बंद का असर, 100 करोड़ क्लब से हैं इतनी दूर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी सफल साबित हुई है। बॉक्स अॉफिस पर आए कलेक्शन के आंकड़े यह साबित करते हैं कि दर्शकों ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया। इनकी फिल्म स्त्री ने डराया भी और हंसाया भी। लेकिन सोमवार को भारत बंद होने के कारण बॉक्स अॉफिस पर भी असर देखने को मिला और कमाई कम रही।स्त्री पर हुआ भारत बंद का असर, 100 करोड़ क्लब से हैं इतनी दूर

100 करोड़ की ओर रफ्तार पकड़ चुकी फिल्म स्त्री ने दूसरे हफ्ते में सोमवार को महज 3.31 करोड़ की कमाई की और अब कुल कमाई 85.60 करोड़ रुपए हो गई है। पहले सप्ताह में कुल 60.39 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म स्त्री अब 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है लेकिन सोमवार के आंकड़ों से यह बात साफ हो गई है कि अभी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में फिल्म को समय लगेगा। रविवार को कुल कमाई 82.29 करोड़ थी जो अब बढ़कर 85.60 करोड़ रुपए हो गई है। सोमवार से पहले की बात करें तो स्त्री को रोकना इतना आसान नहीं था क्योंकि दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में और उन्हें एंटरटेन करने में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर कामयाब रहे हैं। लेकिन सोमवार को बंद के असर ने स्त्री के अभी तक के कलेक्शन में सबसे कम आंकड़ा हासिल किया।