
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): वाद विवाद व आलोचना से दूर रहें। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। कार्यों को प्राथमिकता से तय करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। नए लोगों से मुलाकात आनंददायक रहेगी। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। जीवनशैली में सुधार आएगा। असंतुलित खानपान स्वास्थ्य खराब कर सकता है।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। समय गति आपके पक्ष में रहेगी। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। ऐशो आराम के साधनों पर खर्च होगा। सेहत गड़बड़ हो सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे। कानूनी दांव पेंच में जीत हासिल करेंगे। आज किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का अानंद लेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। खानपान में संतुलन बनाए रखें। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। सास, बहू के बीच प्रेम बढ़ेगा। मित्रों व भाइयों की सलाह से महत्वपूर्ण काम बनेंगे।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): व्यापार में पार्टियां आपके काम से खुश रहेंगी। दांपत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। संतान का व्यवहार आपको विचलित कर सकता है। किसी आकस्मिक लाभ की संभावना है। यात्रा टालें।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर के बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। करियर व नौकरी के बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। निवेश लाभदायक।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): नए मित्र भी बनेंगे जिनके साथ आमोद प्रमोद में समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ की स्थिति बन सकती है। भूमि, भवन के कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): रिश्तेदारों से नोकझोंक हो सकती है। बच्चों की शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी में लक्ष्यों की प्राप्ति की आप भरसक कोशिश करेंगे। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत सामान्य ।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ देंगे। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आपका आकर्षण बढ़ेगा। शेयर, लॉटरी, जुआ आदि से सावधान रहें। पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सिरदर्द की समस्या रह सकती है।