
मुंबई। सिनेमा का शौकीनों का लगता है आजकल डर का चस्का लगा है। स्त्री को हंसते हंसते 100 करोड़ के करीब पहुँचाने जा रहे दर्शकों को पिछले शुक्रवार को हॉलीवुड से द नन के रूप में एक और खौफ़नाक ‘सौगात’ मिली थी और इस फिल्म को भी भरपूर कमाई हुई है।
कोरिन हार्डी के निर्देशन में बनी द नन ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के तीन दिनों में 28 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। ये सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म कॉन्जूरिंग सीरीज़ की पांचवी और कॉन्जूरिंग 2 का स्पिन ऑफ़ है। डेमियन बिचर और टीसा फ़ार्मिंगा स्टारर द नन को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन आठ करोड़ का कलेक्शन मिला था।
दूसरे दिन (शनिवार) – 10 करोड़ 20 लाख रूपये
तीसरे दिन (रविवार) – 10 करोड़ रूपये
इस फिल्म को इंडिया में 1603 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। बता दें कि नन के कारण ही पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई भारतीय फिल्मों का हाल बुरा हुआ ।
साल 2016 में आई इसी सीरीज़ की पिछली फिल्म कॉन्जूरिंग 2 ने तीन दिन में 19 करोड़ 75 लाख रूपये का बिज़नेस किया था
पिछले साल आई इसी सीरीज़ की एनाबेल क्रिएशन ने पहले तीन दिन में 22 करोड़ 75 लाख रूपये की कमाई की