
स्कार्इ न्यूज के एक ट्वीट आैर डेलीमेल, सीएनबीसी के समचारों के अनुसार युक्रेन के ताइगन सफारी पार्क में हाल ही में दोनों आेर से खुले वाहन में घूमते हुए पर्यटक प्राकृतिक नजारों का मजाप ले रहे थे। उनमें से किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अगले लम्हे उनके सामने एेसा दृश्य आने वाला है जो वे जिंदगी भर नहीं भूल पायेंगे। जी हां आप शेर को पिंजरों में, पिक्चरों में आैर सफारी में दूर से देखना पसंद करेंगे पर शायद उसके साथ सवारी करना आपकी च्वाइस नहीं होगी। यहां कुछ एेसा ही हुआ, फिलाया नाम का शेर पर्टकों की खुली गाड़ी में चढ़ आया। ये देख कर सारे लोग सदमे में आ गए हांलाकि बाद में उसे दोस्ताना मूड में देख कर कुछ लोग उसकी तस्वीरें भी खीचने लगे। इसके बावजूद उनके चेहरों की दहशत साफ देखी जा सकती है। 
एक महिला की बंध गर्इ घिग्घी
वैसे इस घटना के दौरान एक एेसा लम्हा भी आया जब वाहन में बैठी एक महिला की डर के मारे जान सूख गर्इ। इस शेर ने उसका चेहरा चाटना शुरू कर दिया। महिला की सांसे जैसे थम गर्इं। बेशक शेर ने उसे कार्इ नुकसान नहीं पहुंचाया पर एेसा हो सकता था। वास्तव में कुछ अर्सा पहले इसी सफारी में एक पर्यटक को शेर घायल कर चुका है। वो हादसा इस वीडियो के सामने आने से करीब दो महीने पहले का बताया जा रहा है। वैसे ये सफारी पार्क जंगली जानवरों को यहां आने वाले पर्यटकों के बेहद नजदीक आने के लिए मशहूर है।