
दोरनापाल के पास दुब्बाटोटा में सुरक्षाबलों ने एक 10 किलो का आईईडी बरामद किया है। नक्सलियों ने यह आईईडी जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। 10 किलो का आईईडी एनएच 30 पर झाड़ियों के पास रखा गया था। सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन इस क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें यह बम दिखा। समय रहते हुए इसे डिफ्यूज कर दिया गया वरना इतने बड़े बम से बड़ा हादसा हो सकता था।