अपनी पहली ही पारी में विहारी ने ठोका अर्धशतक

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। फिलहाल हनुमा विहारी 50  और रवींद्र जडेजा 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। भारत की तरफ से पहला टेस्ट खेल रहे विहारी ने अपनी पहली पारी में अर्धशतक बना, अपने चयन को सही साबित किया।विहारी ने ठोका अर्धशतक

पहले दिन भारत की तरफ से विराट कोहली ने 49 और केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 332 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में भारत के खिलाफ पहली पारी में कुक, मोइन अली और जोस बटलर ने शानदार अर्धशतक लगाए। 

भारत को लगे 6 झटके

मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सिर्फ तीन रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। सिर्फ तीन रन के स्कोर पर ब्रॉड ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। लोकेश राहुल पिछली गलतियों से सीखकर काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन सैम कुर्रन की गेंद पर वो गलत लाइन पर खेल गए और क्लीन बोल्ड हो गए। राहुल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पुजारा का ध्यान भटका और वो एंडरसन की बाहर जाती गेंद को छेड़ बैठे। नतीजा विकेट के पीछे खड़े बेयरस्टो ने पुजारा का कैच लपक लिया। पुजारा ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। इसके बाद एंडरसन ने अजिंक्य रहाणे को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

भारत को सबसे बड़ा झटका बेन स्टोक्स ने दिया, स्टोक्स ने विराट कोहली को स्लिप में जो रूट के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद स्टोक्स ने रिषभ पंत को भी कुक के हाथों कैच आउट करवा भारत को छठा झटका दिया।

भारत को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई, जडेजा ने 23 रन के स्कोर पर कीटन जेनिंग्स को राहुल के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे कुक 71 रन बनाने के बाद बुमराह के शिकार बने। बुमराह ने कुक क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। बुमराह ने इसके 3 गेंद बाद ही जो रूट को एलबीडबल्यू आउट कर दिया। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो भी केवल 4 गेंद ही खेल पाए और बिना खाता खोले इशांत का शिकार बन गए। इशांत ने बेयरस्टो को पंत के हाथों कैच आउट करवाया। बेन स्टोक्स को जडेजा ने अपना दूसरा शिकार बनाया और भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। 40 गेंदों का सामना कर 11 रन बनाने वाले स्टोक्स को जडेजा ने LBW आउट किया। 

इशांत ने भारत को छठी सफलता मोइन अली को आउट कर दिखाई। इशांत ने अली को 50 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद सैम कुर्रन भी 2 गेंद से ज्यादा नहीं खेल पाए और इशांत की गेंद पर पंत को कैच देकर पवेलियन लौट गए। दूसरे दिन बुमराह ने आदिल राशिद को एलबीडबल्यू आउट कर भारत को 8वीं सफलता दिलाई। रवींद्र जडेजा ने भारत को 9वीं सफलता दिलाई। जडेजा ने ब्रॉड को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाया। भारत को आखिरी सफलता जडेजा ने दिलाई। जडेजा ने 133 गेंदों पर 89 रन बनाने वाले जोस बटलर को रहाणे के हाथों कैच आउट करवा दिया। 

भारत की तरफ से पहली पारी में सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने चार विकेट लिए वहीं भारतीय तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए।