रांची में शादी का झांसा देकर कराया युवती का धर्मांतरण

राजधानी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती ने मीडिया के सामने कहा कि बीआइटी मेसरा निवासी मोहसिन ने उसे अगवा किया। इसके बाद धोखे में रखकर धर्म परिवर्तन करा दिया। फिर इबादत करने का भी दबाव बनाया। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह युवती को निकाह के बाद अपने घर ले गया और कहा कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन हो चुका है। युवती के मुताबिक, जब वह सातवीं में पढ़ती थी तब मोहसिन से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।राजधानी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती ने मीडिया के सामने कहा कि बीआइटी मेसरा निवासी मोहसिन ने उसे अगवा किया। इसके बाद धोखे में रखकर धर्म परिवर्तन करा दिया। फिर इबादत करने का भी दबाव बनाया। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह युवती को निकाह के बाद अपने घर ले गया और कहा कि तुम्हारा धर्म परिवर्तन हो चुका है। युवती के मुताबिक, जब वह सातवीं में पढ़ती थी तब मोहसिन से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।  इस दौरान मोहसिन भरोसा दिलाता रहा कि उसकी उम्र जैसे ही 18 वर्ष से ऊपर हो जाएगी, वह उससे शादी कर लेगा। युवती के मुताबिक, डोरंडा के काजी ने 24 अगस्त को उसका निकाह कराया। वहीं उसका धर्म परिवर्तन कराया गया था। पीडि़ता का कहना है कि उसे लगा उसकी शादी हो रही है, पर बाद में पता चला की कलमा पढ़ाकर धर्मातरण करवा दिया गया। इस पर युवती ने इंसाफ की मांग की है। उसने कहा कि मोहसिन और उसके परिवार वालों को सजा मिलनी चाहिए। मोहसिन और उसकी मौसी ने उसे बहुत परेशान किया है।   सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मना करने पर मार डालने की देता था धमकी यह भी पढ़ें युवती को दिया मुस्लिम नाम युवती को आरोपित युवक व उसके परिजन ने मुस्लिम नाम दिया था। इसके बाद उसे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक इबादत करने के लिए कहा गया। पूजा-पाठ कराने से मना कर दिया गया। वह रांची में ही छिपकर रह रही थी। लेकिन उसे परिजन से संपर्क करने नहीं दिया जाता था। युवती की मां का कहना है कि मोहसिन उनकी बेटी को 23 अगस्त को बहला- फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद सुखदेव नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था।  मां ने कहा, दोबारा हो 164 का बयान विगत सात सितंबर को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया। कोर्ट में युवती ने स्वीकार किया था कि वह स्वेच्छा से मोहसिन के साथ जाना चाहती है। बयान के बाद मोहसिन और उसके परिवारवालों ने युवती की मां को यह कहते हुए गालियां दीं कि तुम लोग मुझ पर अगवा करने का आरोप लगा रहे थे लेकिन तुम्हारी बेटी खुद हमारे साथ जाने को तैयार है। इस पर युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी को डरा धमका कर बयान दिलाय गया है। उसका बयान दोबारा दर्ज कराया जाना चाहिए।  164 के बयान के बाद बदल गए थे मोहसिन के तेवर युवती के भाई के मुताबिक आरोपित मोहसिन इसी फिराक में था कि किसी तरह युवती से कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा लिया जाए। बयान दर्ज होते ही उसके व उसके परिजन के तेवर बदल गए थे। अक्सर मोहसिन व उसके परिजन गाली-गलौज करते थे। इससे आजिज आकर उसकी बहन ने मीडिया के सामने आकर बयान देने की ठानी।  'युवती के गायब होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। युवती के सामने आने के बाद उसका 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया। बयान में युवती ने धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। फिर भी इसकी जांच की जाएगी।'

इस दौरान मोहसिन भरोसा दिलाता रहा कि उसकी उम्र जैसे ही 18 वर्ष से ऊपर हो जाएगी, वह उससे शादी कर लेगा। युवती के मुताबिक, डोरंडा के काजी ने 24 अगस्त को उसका निकाह कराया। वहीं उसका धर्म परिवर्तन कराया गया था। पीडि़ता का कहना है कि उसे लगा उसकी शादी हो रही है, पर बाद में पता चला की कलमा पढ़ाकर धर्मातरण करवा दिया गया। इस पर युवती ने इंसाफ की मांग की है। उसने कहा कि मोहसिन और उसके परिवार वालों को सजा मिलनी चाहिए। मोहसिन और उसकी मौसी ने उसे बहुत परेशान किया है।

युवती को दिया मुस्लिम नाम युवती को आरोपित युवक व उसके परिजन ने मुस्लिम नाम दिया था। इसके बाद उसे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक इबादत करने के लिए कहा गया। पूजा-पाठ कराने से मना कर दिया गया। वह रांची में ही छिपकर रह रही थी। लेकिन उसे परिजन से संपर्क करने नहीं दिया जाता था। युवती की मां का कहना है कि मोहसिन उनकी बेटी को 23 अगस्त को बहला- फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद सुखदेव नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था।

मां ने कहा, दोबारा हो 164 का बयान विगत सात सितंबर को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया। कोर्ट में युवती ने स्वीकार किया था कि वह स्वेच्छा से मोहसिन के साथ जाना चाहती है। बयान के बाद मोहसिन और उसके परिवारवालों ने युवती की मां को यह कहते हुए गालियां दीं कि तुम लोग मुझ पर अगवा करने का आरोप लगा रहे थे लेकिन तुम्हारी बेटी खुद हमारे साथ जाने को तैयार है। इस पर युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी को डरा धमका कर बयान दिलाय गया है। उसका बयान दोबारा दर्ज कराया जाना चाहिए।

164 के बयान के बाद बदल गए थे मोहसिन के तेवर युवती के भाई के मुताबिक आरोपित मोहसिन इसी फिराक में था कि किसी तरह युवती से कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा लिया जाए। बयान दर्ज होते ही उसके व उसके परिजन के तेवर बदल गए थे। अक्सर मोहसिन व उसके परिजन गाली-गलौज करते थे। इससे आजिज आकर उसकी बहन ने मीडिया के सामने आकर बयान देने की ठानी।

‘युवती के गायब होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। युवती के सामने आने के बाद उसका 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया। बयान में युवती ने धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। फिर भी इसकी जांच की जाएगी।’