राजधनवार में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या

झारखंड में गिरिडीह के राजधनवार के पहाड़पुर में करीब 30 वर्षीय महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। महिला पर चाकू से भी प्रहार किया गया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।झारखंड में गिरिडीह के राजधनवार के पहाड़पुर में करीब 30 वर्षीय महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। महिला पर चाकू से भी प्रहार किया गया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि हत्या कम से कम दो दिन पूर्व की गई है। शव के पास से खून लगा पत्थर, चाकू एवं रस्सी भी बरामद की गई है। रविवार की सुबह शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    राजधनवार थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने ससुराल से 10 दिन पूर्व से गायब है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क कर रही है।

पुलिस का मानना है कि हत्या कम से कम दो दिन पूर्व की गई है। शव के पास से खून लगा पत्थर, चाकू एवं रस्सी भी बरामद की गई है। रविवार की सुबह शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजधनवार थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने ससुराल से 10 दिन पूर्व से गायब है। पुलिस उसके परिवार से संपर्क कर रही है।