
डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने जीत दर्ज की। डीएवी पीजी कालेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के जितेंद्र सिंह विजयी घोषित कर दिए गए हैं, जबकि महासचिव पद पर आर्यन के शूरवीर सिंह चौहान ने जीत दर्ज की। बता दें कि बीते रोज 55.59 फीसद मतदान हुआ, जो बीते पांच सालों में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 में मात्र 22.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2017 के चुनावों में 52.44 फीसद मत पड़े थे। इस बार छात्र संघ चुनाव में 6049 मतदाताओं में से 3363 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
डीएवी कालेज में अध्यक्ष पद एबीवीपी उम्मीदवार जितेंद्र सिंह बिष्ट ने जीता लिया। उन्होंने एनएसयूआई के आदित्य बिष्ट को 591 मतों से पराजित किया। जितेंद्र को 1850 वोट, आदित्य को 1259 वोट व अखंड भारतीय संगठन के सागर जोशी को 65 मत मिले। महासचिव पर आर्यन के विजयी शूरवीर सिंह चौहान को 1837 वोट, सत्यम शिवम के सचिन नैथानी को 1210 वोट व एसआफआइ के शैलेंद्र परमार को 200 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर सचिन विजयी
उपाध्यक्ष पद पर सचिन 175 मतों से विजयी हुए। सचिन को 1527 कि हिमानी भंडारी को 1353 मत पड़े। विवि प्रतिनिधि के पद पर अंजलि चमोली ने रिकार्ड जीत दर्ज की। अंजलि को 2578 व पंकज कुमार को 394 मत पड़े। सहसचिव पद पर सात उम्मीदवार में से आकाश रावत ने सबसे अधिक 981 मत मिले। उन्हें विजेता घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पेर आयुषी सकलानी को 882 मत मिले। उन्हें विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर प्रियंका नेगी को 711 मत मिले।
एनएसयूआइ-एबीवीपीके बीच कॉलेज परिसर से बाहर छुटपुट मारपीट की घटना को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। डीएवी कॉलेज में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला। कॉलेज में मतदान के लिए अलग-अलग कमरों में 17 बूथ बनाए गए थे। छात्राओं के लिए प्रवेश के लिए अलग से और छात्रों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन की तरफ से सीओ डालनवाला जया बलूनी पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर में मौजूद रहीं।
कॉलेज के मुख्य नियंता मेजर अतुल सिंह और कॉलेज टीम ने छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र जांच कर ही उन्हें कॉलेज परिसर में मतदान के लिए प्रवेश दिया। दोपहर तक बढ़ा मतदान का ग्राफ मतदान शुरू होने के दो घंटे के अंदर यानि 11 बजे तक केवल 21 फीसद मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे बारिश में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। दोपहर एक बजे तक 45 फीसद मतदान हो चुका था। प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि कुल मतदान 55.59 फीसद रहा।
वर्ष—मतदाता—-मतदान—फीसद
2017—6879—3608—–52.44
2016—8414—4376—–52.00
2015—12264–3433—–27.99
2014—17674–4015—–22.71