
फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकीं जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहीं हैं जिनमे वह पिंक ड्रेस में नजर आ रहीं हैं. इन तस्वीरों को देखकर लोग उनकी तुलना प्रिंसेस से कर रहे है. एक हॉलीवुड रिपोर्ट के अनुसार जाह्नवी को WIFT Emerald Award दिया गया है उसी दौरान वह वहां पिंक ड्रेस में नजर आईं. यह उनका पहला अवार्ड है जो उन्हें उनकी फिल्म धड़क के लिए दिया गया है.
इस अवार्ड को उनकी पहली डेब्यू फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है. उस दौरान जाह्नवी ने एक स्पीच भी दी जो काफी शानदार रही. जाह्नवी इस दौरान बेबी पिंक ड्रेस में नजर आईं जो तान्या घावरी ने स्टाइल की थी. तान्या ने अवार्ड सेरेमनी के पहले जाह्नवी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है.
आपको बता दें कि जिस सेरेमनी की हम बात कर रहे हैं वह आज वाशिंगटन में थी जहाँ जाह्नवी सबसे खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. जाह्नवी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें कोई ऐसा अवार्ड मिलने वाला है. जाह्नवी इस बात से बहुत खुश है कि लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद आई.
जाह्नवी जिस अंदाज में सेरेमनी में शामिल हुईं वह सभी को अच्छा लगा साथ ही उनकी ड्रेस और उनका हेयरस्टाइल भी सभी को भाया और सभी ने उनकी तारीफें भी कि. जाह्नवी कि बेबी पिंक ड्रेस की तस्वीरें सभी पसंद कर रहे हैं और उसपर शानदार कमेंट्स भी आ रहे हैं.