पाकिस्तान में आरिफ अल्वी आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

 पाकिस्तान में आरिफ अल्वी देश के 13 वें राष्ट्रपति के तौर पर रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक सदस्यों में से एक अल्वी को चार सितंबर को राष्ट्रपति चुना गया था. उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद शनिवार को राष्ट्रपति भवन छोड़ दिया. हुसैन ने कहा कि वह अपने कार्यकाल से संतुष्ट हैं.पाकिस्तान में आरिफ अल्वी देश के 13 वें राष्ट्रपति के तौर पर रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री इमरान खान के एक करीबी सहयोगी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक सदस्यों में से एक अल्वी को चार सितंबर को राष्ट्रपति चुना गया था. उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद शनिवार को राष्ट्रपति भवन छोड़ दिया. हुसैन ने कहा कि वह अपने कार्यकाल से संतुष्ट हैं.  पीटीआई के महासचिव रह चुके हैं अल्वी उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाकिस्तान के नागरिकों द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.’’ दंत चिकित्सक रह चुके 69 वर्षीय अल्वी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी एतजाज अहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन प्रत्याशी मौलाना फजल उर रहमान को चुनाव में शिकस्त दी थी. अल्वी 2006 से 2013 तक पीटीआई के महासचिव रहे थे. वह 25 जुलाई को हुए चुनाव के दौरान एनए-247 (कराची) से नेशनल एसेंबली का चुनाव जीते थे. वह 2013 के आम चुनाव में नेशनल एसेंबली के सदस्य के रूप में चुने गए थे  विपक्ष के एकराय न होने का मिला फायदा बता दें कि अल्वी के अलावा, पीएमएल-एन समर्थित मुत्तहिदा मजलिस-ए-अमल (एमएमए) के अध्यक्ष फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता एतजाज अहसान भी चुनाव मैदान में थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल्वी ने संसद में शुरुआती नतीजों के बाद अपनी जीत की घोषणा कर दी थी.

पीटीआई के महासचिव रह चुके हैं अल्वी
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पाकिस्तान के नागरिकों द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.’’ दंत चिकित्सक रह चुके 69 वर्षीय अल्वी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी एतजाज अहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन प्रत्याशी मौलाना फजल उर रहमान को चुनाव में शिकस्त दी थी. अल्वी 2006 से 2013 तक पीटीआई के महासचिव रहे थे. वह 25 जुलाई को हुए चुनाव के दौरान एनए-247 (कराची) से नेशनल एसेंबली का चुनाव जीते थे. वह 2013 के आम चुनाव में नेशनल एसेंबली के सदस्य के रूप में चुने गए थे

विपक्ष के एकराय न होने का मिला फायदा
बता दें कि अल्वी के अलावा, पीएमएल-एन समर्थित मुत्तहिदा मजलिस-ए-अमल (एमएमए) के अध्यक्ष फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता एतजाज अहसान भी चुनाव मैदान में थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल्वी ने संसद में शुरुआती नतीजों के बाद अपनी जीत की घोषणा कर दी थी.