
मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत राज्य सरकार ने विशेष प्रमंडल को जिले में पांच पुल के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। पुल का निर्माण धनबाद, गोविंदपुर, निरसा, टुंडी व बाघमारा क्षेत्र में किया जाएगा। इसके लिए करीब 12 करोड़ का बजट रखा गया है। कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान के अनुसार निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मानसून के बाद इस पर काम शुरू कराने का प्रयास होगा। 
पंचेत से निरसा की दस किमी घट जाएगी दूरी पंचेत
विधायक अरूप चटर्जी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु के तहत जामदही व पलासिया से मुगमा स्टेशन को जोड़ने वाली खुदिया नदी स्थित लतीफ बाबू पुल के समीप पुल के निर्माण की अनुशसा की है। पुल का निर्माण विशेष प्रमंडल की और से किया जायेगा। बता दें कि लतीफ बाबू पुल बहुत ही छोटा और संकरा है। बरसात के दिनों में नदी उफान पर रहने के कारण पानी पुलिया से ऊपर बहने लगता है। चौड़ाई कम होने के कारण इस पर बड़े वाहन नहीं चल पाते हैं। इस पुल का निर्माण तीन करोड़ की लागत से किया जाएगा। सात मीटर चौड़े व 60 मीटर लंबे पुल के बन जाने से करीब अस्सी हजार आबादी को फायदा होगा। इसके बनने पर पंचेत से निरसा की दूरी भी करीब दस किमी कम हो जाएगी। इस क्षेत्र के लेदहरिया, तालबड़िया, बेनगोड़िया, रंगमटिया, दादूघुटु, गुलियाडीह, पतलाबाड़ी, जामदही, दहीबाड़ी, पलासिया व पंचेत के लोगों को लाभ होगा।
इस क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर
-धनबाद जिले के मटकुरिया दुर्गामंदिर के पास रघुनाथ सिंह के घर के पास।
– बाघमारा प्रखंड के कतरास पंजाबी मोहल्ला एवं बुटु बंगला के बीच कतरी नदी पर।
– गोविंदपुर प्रखंड के यादवपुर से बरवाअड्डा पथ पर सुग्गी जोरिया पर।
– टुंडी प्रखंड के लहरबाड़ी घाट एवं चितानी के बीच बराकर नदी पर।