एक बार फिर मैदान पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे डिविलियर्स

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई बल्लेबाज एबी डिविलियर्स अगले साल पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेंगे.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई बल्लेबाज एबी डिविलियर्स अगले साल पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेंगे.  डिविलियर्स ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी. दक्षिण अफ्रीका के लिए 34 वर्षीय डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले थे. उन्होंने कुछ महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.  जानिए क्रिकेट के सुपरमैन एबी डिविलियर्स की टॉप 10 उपलब्धियां  डिविलियर्स ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'यह पीएसएल का समय है, इसलिए फरवरी में पार्टी होगी.' अभी यह पता नहीं चल पाया है कि डिविलियर्स कौन सी टीम का हिस्सा होंगे.     AB de Villiers ✔ @ABdeVilliers17  It’s time for @thePSLt20. So, there’s going to be a party in February?#ABaurPSL #psl2019  3:31 PM - Sep 7, 2018 25K 7,570 people are talking about this Twitter Ads info and privacy पीएसएल ने भी आधिकारिक रूप से ट्वीट कर डिविलियर्स के लीग में शामिल होने की पुष्टि की. पीएसएल ने लिखा, 'दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबजों में से एक अब पीएसएल का हिस्सा हैं! डिविलियर्स का स्वागत है.'  डिविलियर्स भारत में बेहद लोकप्रीय हैं और पिछले कई वर्षों से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में 141 मैचों में 3953 रन बनाए हैं. इसमें तीन शतक और 28 अर्धशतक भी शामिल हैं.  डिविलियर्स के संन्यास पर सचिन-सहवाग समेत दिग्गजों ने दी भावुक प्रतिक्रिया  डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 है.  वहीं उन्होंने 228 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है.  टी-20 में डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं. टी-20 में उन्होंने 26.12 की औसत से रन बनाए हैं. खेल के सबसे छोटे प्रारुप में उनके नाम 10 अर्धशतक हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर है

डिविलियर्स ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी. दक्षिण अफ्रीका के लिए 34 वर्षीय डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले थे. उन्होंने कुछ महीने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.

डिविलियर्स ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘यह पीएसएल का समय है, इसलिए फरवरी में पार्टी होगी.’ अभी यह पता नहीं चल पाया है कि डिविलियर्स कौन सी टीम का हिस्सा होंगे.

पीएसएल ने भी आधिकारिक रूप से ट्वीट कर डिविलियर्स के लीग में शामिल होने की पुष्टि की. पीएसएल ने लिखा, ‘दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबजों में से एक अब पीएसएल का हिस्सा हैं! डिविलियर्स का स्वागत है.’

डिविलियर्स भारत में बेहद लोकप्रीय हैं और पिछले कई वर्षों से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में 141 मैचों में 3953 रन बनाए हैं. इसमें तीन शतक और 28 अर्धशतक भी शामिल हैं.

डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 है.

वहीं उन्होंने 228 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है.

टी-20 में डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं. टी-20 में उन्होंने 26.12 की औसत से रन बनाए हैं. खेल के सबसे छोटे प्रारुप में उनके नाम 10 अर्धशतक हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर है