पति ने हैवान बन के सरेआम कर दी पत्नी की पिटाई जब विडियो हुई वायरल…

अलीगढ़ में पत्नी को बर्बरतापूर्वक पीटने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाला यह वीडियों है, पति का हिंसात्मक रौद्र रुप इसमें देखा जा सकता है, जो पति शादी के सात फेरे लेकर पत्नी की सुरक्षा का वचन देता है वहीं पति बेदर्दी से पीट रहा है,पत्नी की बेचारगी पर अलीगढ़ पुलिस भी मौन है,थाने में पहले शिकायत लेकर पीड़िता पहुंची तो थाने से टरका दिया गया, ससुर के बड़े अधिकारी का रुतबा पुलिस पर भारी पड़ा,थाने से मायूस पीड़िता  एसएसपी कार्यालय पहुंची , जहां एसएसपी ने वीडियो देखने के बाद पति व ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।   PATI NE KI PATNI KI LIVE PITAI
 वीओ – अलीगढ में पत्नी को कूरतापूर्वक पीटने का वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति अपने पत्नी को जानवरों की तरह पीट रहा है। पत्नी को लात घूसों से मार-मार कर अधमरा कर दिया।  दरअसल क्वारसी क्षेत्र के नगला मानसिंह की रहने वाली अंजू पुत्री अमर सिंह की शादी फरवरी 2018 में संघप्रिय गौतम से हुई थी, दहेज के रुप में मायके पक्ष ने दस लाख रुपये व दो बीघा जमीन दामाद संघप्रिय गौतम के नाम कर दी, लेकिन दहेज की भूख इतनी थी कि एक चारपहिया गाड़ी नहीं मिलने पर उत्पीड़न का दौर शुरु हो गया। शुरुआत के एक महीने तो पति ठीक रहे, लेकिन एक महीने के बाद अंजू की परेशानी बढ़ गई। छोटी-छोटी बातों पर अंजू के साथ मारपीट की जाने लगी।   मारपीट का एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ तो इस घर की सच्चाई सामने आई। दरअसल मार की डर से घर से बाहर भागने पर सीसीटीवी कैमरे में अंजू पर की जा रही कैद हो गई।   घरेलू हिंसा की शिकार अंजू ने इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है।  एसएसपी ने थाना क्वारसी के प्रभारी को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं अंजू को ना सिर्फ पीटा बल्कि उसके हाथों को बुरी तरह  जलाया भी है, उसके हाथों पर पड़ने वाले निशान उस पर हुई ज्यादती की कहानी कहते हैं। अंजू ने ससुर पर बुरी नजर रखने का आरोप भी लगाया है। एसएसपी कार्यालय पहुंची अंजू ने अपनी आपबीती सुनाई , तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। एसएसपी ने थाना क्वार्सी पुलिस को तुरंत केश दर्ज कर पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

PATI NE KI PATNI KI LIVE PITAI