राशिफल 8 सितंबर : मान-सम्‍मान बढ़ेगा, यात्रा के बनेंगे योग

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्‍छा है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम।राशिफल 8 सितंबर : मान-सम्‍मान बढ़ेगा, यात्रा के बनेंगे योग

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): अचानक आप पर कोई संकट आ सकता है। मौसम के कारण सेहत परेशान कर सकती है। परिवार के लोगों से मनमुटाव हो सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से कार्य बनेंगे। ईश्‍वर भक्ति में समय बिताएं। यात्रा लाभदायक।

GEMINI (21 मई – 20 जून): जरुरतमंदों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी जीत निश्‍चित है। आपके मान सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी। पूजा पाठ में मन लगेगा।

CANCER (21 जून – 22 जुलाई): व्‍यक्तिगत कार्यों के लिए कम समय मिल पाएगा। घर परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा। व्‍यापार में सोच समझकर पैसा लगाएं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। पत्‍नी व बच्‍चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): मेहमानों का आगमन हो सकता है। महत्‍वपूर्ण कार्यों को निपटाने में व्‍यस्‍त रहेंगे। कहीं से श्‍ाुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भौतिक ऐश्‍वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): मौसम सेहत पर असर डाल सकता है। दांपत्‍य सुख में बढ़ोतरी होगी। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। भाइयों से विवाद हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कानूनी कार्यों में विलंब होगा। यात्रा न करें।

LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): शादी, पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए समय बेहतर है। विद्य‍ार्थियों को अच्‍छे परिणाम मिलेंगे। विरोधी परास्‍त होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा हाेगा।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): व्‍यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान लाभदायक सिद्ध होगी। मित्रों के साथ सुख दुख साझा करेंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी। किसी बात से मन दुखी हो सकता है।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): घरेलू कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। परिवार में मांगलिक उत्‍सव पर चर्चा हो सकती है। संतान की शिक्षा संबंधी कोई अड़चन आ सकती है। यात्रा शुभ।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्‍यापार में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सहयोगी कार्य में व्‍यवधान पैदा कर सकते हैं। विद्याध्‍ययन संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। निेवेश न करें।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। भाइयों व रिश्‍तेदारों से बहस हो सकती है। परिवार में उत्‍सव की योजना बन सकती है। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग परेशानी का कारण बन सकते हैं। व्‍यापार के निर्णय सोच समझकर लें। किसी भी दस्‍तावेज पर बिना पढ़े हस्‍ताक्षर न करें। व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। पत्‍नी का सहयोग मिलेगा।