
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): आय बढ़ने के साथ तनाव में कमी आएगी। माता पिता की सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। यात्रा में विघ्न आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): संतान आपके विचारों के अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेदाें में कमी आएगी। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। कार्यस्थल पर समस्याओं का निपटारा होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।
GEMINI (21 मई – 20 जून): किसी रिश्तेदार से संबंधित अशुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों में आपसी विवाद होने की संभावना है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में उन्नति हो सकती है। पत्नी व बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): अधूरे रिश्तों की फिर से आप शुरुआत कर सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। गैर आवश्यक चीजों पर व्यय हो सकता है। कोई करीब दोस्त फरेब कर सकता है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा टालें।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): घनिष्ठ मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): व्यापार की नई योजनाएं बनेंगी। दोस्तों के साथ मौजमस्ती व सैर सपाटा हो सकता है। सेहत संबंधी तकलीफ दूर होगी। नौकरी पेशा वर्ग में काफी उत्साह रहेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): व्यापार में कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक रिश्तों में आई खटास दूर होगी। आर्थिक स्थिति मेें सुधार की संभावना है। आपका आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षमता में बढ़ाेतरी होगी।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): परिवार के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। मनमाफिक कार्य पूर्ण होने से मन में हर्ष रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): लंबे समय से चली आ रही परेशानियां हल होंगी। सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। अधिकारी आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अधिकारी व सहयोगी आपकी मदद करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): जमीन जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। संतान की किसी बात से चिंता हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में प्रतियोगिता बढ़ेगी। पैतृक संपत्ित प्राप्त होने के योग हैं। सेहत सामान्य।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में आगे रहेंगे। परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे। आपकी वाणी में मिठास रहेगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। निवेश से लाभ।