बस्तर में आठ नक्सलियों ने किया समर्पण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिले में गुरुवार को आठ नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हुए समर्पण कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल है।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिले में गुरुवार को आठ नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ते हुए समर्पण कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल है।  आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक नक्सली दरभा डिवीजन कमेटी से जुड़ा है, जबकि सात अन्य नक्सली पूर्वी बस्तर कमेटी से संबंधित हैं। ये सभी नक्सली कई गंभीर नक्सल अपराध में संलिप्त थे।  आईजी ने बताया इनके आत्मसमर्पण के साथ ही वर्ष 2015 से 2018 में अब तक जिले में कुल 511 माओवादियों का आत्मसमर्पण हो चुका है समर्पित नक्सलियों को 10000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक नक्सली दरभा डिवीजन कमेटी से जुड़ा है, जबकि सात अन्य नक्सली पूर्वी बस्तर कमेटी से संबंधित हैं। ये सभी नक्सली कई गंभीर नक्सल अपराध में संलिप्त थे।

आईजी ने बताया इनके आत्मसमर्पण के साथ ही वर्ष 2015 से 2018 में अब तक जिले में कुल 511 माओवादियों का आत्मसमर्पण हो चुका है समर्पित नक्सलियों को 10000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।