भारत और US के बीच 2+2 फॉर्मूले के तहत वार्ता शुरू, सुषमा से पोम्पियो, निर्मला से मैटिस मिले

भारत और अमेरिका के बीच आज ‘2+2’ फॉर्मूले के तहत सामरिक बातचीत शुरू हो गई है. अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो बुधवार को भारत पहुंचे, आज उन्होंने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मुलाकात की. दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.भारत और अमेरिका के बीच आज '2+2' फॉर्मूले के तहत सामरिक बातचीत शुरू हो गई है. अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो बुधवार को भारत पहुंचे, आज उन्होंने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मुलाकात की. दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.  भारत और अमेरिका के बीच गुरुवार को हुई 2+2 लेवल बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि हमारे दोनों देश कई मामलों में समान वैल्यू को साझा करते हैं.  बैठक में सुषमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों ही रिश्तों को आगे ले जाना चाहते हैं. मुझे उम्मीद है कि आज जो भी फैसला होगा वह दोनों देशों को आगे बढ़ाएगा.  View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter  ANI ✔ @ANI  Delhi: United States Secretary of State Mike Pompeo and External Affairs Minister Sushma Swaraj hold bilateral meeting ahead of 2+2 meet  10:04 AM - Sep 6, 2018 330 55 people are talking about this Twitter Ads info and privacy बैठक से पहले माइक पोम्पियो ने कहा है कि रूसी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली खरीद की भारत की योजना या उसके ईरान के साथ संबंध 2 प्लस 2 सामरिक वार्ता में प्रमुख मुद्दे नहीं होंगे. पोम्पियो के साथ अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस भी भारत आए हैं. उन्होंने गुरुवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात की.  View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter  ANI ✔ @ANI  United States Secretary of Defense James N. Mattis and Defence Minister Nirmala Sitharaman hold bilateral meeting in Delhi.  9:44 AM - Sep 6, 2018 112 30 people are talking about this Twitter Ads info and privacy विदेश विभाग की तरफ से कहा गया है कि "हमारे पास एक उचित सामरिक साझेदार है, जो स्पष्ट रूप से हमारा एकमात्र प्रमुख रक्षा साझेदार है. जिसके साथ हमारे प्रमुख संबंध हैं और वह हमारे भारत-प्रशांत सामरिक क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है."  बता दें कि 2 प्लस 2 सामरिक वार्ता अमेरिका के आग्रह पर दो बार स्थगित हो चुकी है. पहली बार इसे अप्रैल में विदेश विभाग का नेतृत्व रेक्स टिलरसन से पोंपियो को सौंपने के दौरान स्थगित किया गया था. उन्होंने कहा, "जुलाई में दूसरी बार मुझसे हुई गलती पर मुझे खेद है."  उन्होंने कहा कि ट्रंप ने अचानक उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ एक शिखर सम्मेलन तय कर दिया और मुझे उत्तर कोरिया की यात्रा करनी पड़ी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ट्रंप ने 2017 में वाशिंगटन में अपनी मुलाकात के दौरान सामरिक वार्ता का निर्णय लिया था.

भारत और अमेरिका के बीच गुरुवार को हुई 2+2 लेवल बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि हमारे दोनों देश कई मामलों में समान वैल्यू को साझा करते हैं.

बैठक में सुषमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों ही रिश्तों को आगे ले जाना चाहते हैं. मुझे उम्मीद है कि आज जो भी फैसला होगा वह दोनों देशों को आगे बढ़ाएगा.

बैठक से पहले माइक पोम्पियो ने कहा है कि रूसी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली खरीद की भारत की योजना या उसके ईरान के साथ संबंध 2 प्लस 2 सामरिक वार्ता में प्रमुख मुद्दे नहीं होंगे. पोम्पियो के साथ अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस भी भारत आए हैं. उन्होंने गुरुवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात की.

विदेश विभाग की तरफ से कहा गया है कि “हमारे पास एक उचित सामरिक साझेदार है, जो स्पष्ट रूप से हमारा एकमात्र प्रमुख रक्षा साझेदार है. जिसके साथ हमारे प्रमुख संबंध हैं और वह हमारे भारत-प्रशांत सामरिक क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”

बता दें कि 2 प्लस 2 सामरिक वार्ता अमेरिका के आग्रह पर दो बार स्थगित हो चुकी है. पहली बार इसे अप्रैल में विदेश विभाग का नेतृत्व रेक्स टिलरसन से पोंपियो को सौंपने के दौरान स्थगित किया गया था. उन्होंने कहा, “जुलाई में दूसरी बार मुझसे हुई गलती पर मुझे खेद है.”

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने अचानक उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ एक शिखर सम्मेलन तय कर दिया और मुझे उत्तर कोरिया की यात्रा करनी पड़ी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ट्रंप ने 2017 में वाशिंगटन में अपनी मुलाकात के दौरान सामरिक वार्ता का निर्णय लिया था.