पहल फाउंडेशन ने किया शिक्षको का सम्मान

सितम्बर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है, इस दिन डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था।शिक्षको के सम्मान में पहले फाउंडेशन ने दिखाई अपनी पहल..

पूरे देश के विद्यार्थी इस दिन को शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए मनाते हैं। शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी होते हैं। वे विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करने और उन्हें भारत के आदर्श नागरिक के आकार में ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पे पहल इन्स्टिट्यूट ऑफ फैेशन डिज़ाइनिंंग द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा शिक्षकों को पौधे देकर सम्मानित किया और साथ ही नॄत्य और गायकी से शिक्षकों का मनमोह लिया।

इन्स्टिट्यूट के डायरेक्टर आबाद अली ने कहा की विगत कई वर्षों से उनके इन्स्टिट्यूट द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षक और छात्र/छात्राओं के बीच में एक अच्छा संबंध बनता है जिससे छात्र/छात्राओं को निखारने और उनकी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का मौका मिलता है ।