
निगरानी की टीम ने मनरेगा के घूसखोर पीओ राजीब रंजन को दो लाख 57 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम सोनबरसा में पदस्थापित पीओ राजीव रंजन को पशुशेड योजना बनाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। वो शहर के कायस्थटोला में सोनबरसा राज के पीओ हैं।उन्हें गिरफ्तार करने के बाद निगरानी टीम ने उनके घर की भी तलाशी ली। घर से 1 लाख 93 हजार रूपए भी बरामद किए गए हैं। 
जानकारी के मुताबिक सिमरी बख्तियारपुर के सरोजा निवासी राजेश कुमार यादव की शिकायत पर आज सुबह प्रोग्रामिंग अफसर राजीव रंजन को उसके आवास से निगरानी की नौ सदस्यीय टीम ने दो लाख 57 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई।
प्रतिवादी राजेश कुमार यादव ने बताया की पीओ राजीव रंजन द्वारा पशु शेड बनाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 14 परसेंट का रिश्वत मांग रहा जा था। डीएसपी गोपाल पासवान ने बताया की प्रतिवादी द्वारा 23 अगस्त को शिकायत की गई थी। जिसमें निगरानी के सिपाही मोहन पांडे के द्वारा 30 अगस्त को इसकी पुष्टि की गई। फिर आज सुबह प्रतिवादी के साथ मिलकर घेराबंदी करके उसके आवास पर प्रतिवादी द्वारा दिए जा रहे रुपये के साथ प्रोग्रामिंग अफसर को गिरफ्तार किया गया।