एंकर – आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच ने प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता कर संबोधित कर अपने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री की विशेश्वर नाथ हांडा को माल्यार्पण कर उनका स्वागत सम्मान किया।

इसके बाद प्रदेश संयोजक अजित अग्रवाल ने सत्ताधारियों को घेरते हुए कहा कि हमारी व्यापर मण्डल के नेताओ ने सत्ताधरियों को अपने सराखो पर बैठा रखा है और वो उनके द्वारा दी गयी मलाई चाट रहे है न की व्यापारियों को हो रही परेशानियों से निजात दिला रहे है।

विओ – उद्योग व्यापर मंच के अध्यछ श्याम मोहन अग्रवाल ने जीएसटी व नोटबंदी को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से फेल है।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सभी राजनैतिक दलों से ये मांग की है कि लोकसभा,विधानसभा,राज्यसभा एवं विधान परिषद में व्यापार मंच का एक प्रतिनिधि सुनिश्चित कराया जाए।

इसके बाद केंद्र सरकार से जीएसटी को लेकर कहा कि इसे तत्काल हटाया जाए और इसकी जगह मैन्युफैक्चरिंग टैक्स का प्रावधान किया जाए।
अपने एजेंडे को लेके प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से पंजीकृत व्यापारियों के लिए 60 वर्ष की आयु के पश्चात उनके द्वारा दिए गए टैक्स के अनुपात से पेंशन सुविधा दी जानी चाहिए।

इसके बाद उन्होंने कहा कि व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना भी की जाए जिससे निम्न स्तर के व्यापारी को आर्थिक मदद की जा सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि अन्य राज्यो में मंडी शुल्क नही लागु है तो इस राज्य में ही क्यों जबकि उन्होंने खाद्यान में जीएसटी ख़त्म कर दिया गया है