पश्चिमी सिंहभूम में ट्रक पलटा, एनएच 75 ई पर लगा 40 किलोमीटर लंबा जाम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-झींकपानी मुख्य सड़क मार्ग स्थित माटागुटु रेलवे फाटक के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के बीचोबीच ट्रक के पलट जाने की वजह से चाईबासा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे से ही सड़क जाम हो गई है। एनएच 75 ई पर लगा यह जाम करीब 40 किलोमीटर लंबा है।पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-झींकपानी मुख्य सड़क मार्ग स्थित माटागुटु रेलवे फाटक के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के बीचोबीच ट्रक के पलट जाने की वजह से चाईबासा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे से ही सड़क जाम हो गई है। एनएच 75 ई पर लगा यह जाम करीब 40 किलोमीटर लंबा है।  जाम की स्थिति को देखते हुए चाईबासा से जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, बड़ाजामदा होते हुए किरीबुरू की ओर जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट करके भेजने की व्यवस्था प्रशासन ने की है। बताया जा रहा है कि रफ्तार से आ रहा ट्रक रेलवे फाटक के पास अचानक पलट गया। इसकी चपेट में एक मारुति कार भी आ गई। हालांकि कार में तीन लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई है। हादसे के बाद से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लौह अयस्क से लदा ट्रक चालक बड़ी तेजी के साथ तक ट्रक चला रहा था। अचानक रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर गेट तोड़ते हुए पलट गया। इसके बाद ट्रक में लदा लौह अयस्क सड़क पर बिखर गया।

जाम की स्थिति को देखते हुए चाईबासा से जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, बड़ाजामदा होते हुए किरीबुरू की ओर जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट करके भेजने की व्यवस्था प्रशासन ने की है। बताया जा रहा है कि रफ्तार से आ रहा ट्रक रेलवे फाटक के पास अचानक पलट गया। इसकी चपेट में एक मारुति कार भी आ गई। हालांकि कार में तीन लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई है। हादसे के बाद से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लौह अयस्क से लदा ट्रक चालक बड़ी तेजी के साथ तक ट्रक चला रहा था। अचानक रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित होकर गेट तोड़ते हुए पलट गया। इसके बाद ट्रक में लदा लौह अयस्क सड़क पर बिखर गया।