उत्तर कोरिया के 70वें स्थापना दिवस पर शीर्ष अधिकारी को भेजेंगे चीन के राष्ट्रपति शी

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने करीबी सहयोगी देश उत्तर कोरिया के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देश के शीर्ष अधिकारी को भेंजेंगे. मंगलवार को इसकी घोषणा की गई.  पहले अटकलें लगायी जा रही थीं कि शी संभवत: इस अवसर पर पहली बार प्योंगयांग जा सकते हैं. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, उत्तर कोरिया की सरकार और सत्तारूढ़ वर्ककर्स पार्टी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति और सत्तारूढ़ परिषद् के सदस्य तथा कार्यपालिका के प्रमुख ली झांशु को आमंत्रित किया है.बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने करीबी सहयोगी देश उत्तर कोरिया के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देश के शीर्ष अधिकारी को भेंजेंगे. मंगलवार को इसकी घोषणा की गई.  पहले अटकलें लगायी जा रही थीं कि शी संभवत: इस अवसर पर पहली बार प्योंगयांग जा सकते हैं. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, उत्तर कोरिया की सरकार और सत्तारूढ़ वर्ककर्स पार्टी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति और सत्तारूढ़ परिषद् के सदस्य तथा कार्यपालिका के प्रमुख ली झांशु को आमंत्रित किया है.  उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति केसीएनए की खबर के अनुसार, ली का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को देश की यात्रा पर आएगा. 1948 में स्थापित उत्तर कोरिया का 70वां स्थापना दिवस रविवार को है. 2012 में सत्ता में आने के बाद से शी कभी प्योंगयांग की यात्रा पर नहीं गये हैं.  हु जिंताओं आखिरी चीनी राष्ट्रपति थे जो उत्तर कोरिया गए.  उत्तर कोरिया की 2009 में यात्रा करने वाले वेन जियाबाओ अंतिम शीर्ष चीनी अधिकारी थे.

उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति केसीएनए की खबर के अनुसार, ली का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को देश की यात्रा पर आएगा. 1948 में स्थापित उत्तर कोरिया का 70वां स्थापना दिवस रविवार को है. 2012 में सत्ता में आने के बाद से शी कभी प्योंगयांग की यात्रा पर नहीं गये हैं.  हु जिंताओं आखिरी चीनी राष्ट्रपति थे जो उत्तर कोरिया गए.  उत्तर कोरिया की 2009 में यात्रा करने वाले वेन जियाबाओ अंतिम शीर्ष चीनी अधिकारी थे.