‘गढ़ी हुई कहानियां’ हैं बॉब वुडवर्ड की किताबः व्हाइट हाउस

जानेमाने खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की नई किताब के बारे में व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि को खराब दिखाने के लिए ‘‘कुछ और नहीं बल्कि गढ़ी हुई कहानियां हैं.’’ बता दें ‘फीयर: ट्रंप इन द व्हाइट हाउस’ शीर्षक के नाम की 448 पन्नों की यह किताब 11 सितबंर से पाठकों को मिलने लगेगी. दावा किया जा रहा है कि इसमें व्हाइट हाउस के काम करने के तरीकों और ट्रंप के कार्यकाल में फैसले लेने की प्रक्रिया की जानकारी है.जानेमाने खोजी पत्रकार बॉब वुडवर्ड की नई किताब के बारे में व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि को खराब दिखाने के लिए ‘‘कुछ और नहीं बल्कि गढ़ी हुई कहानियां हैं.’’ बता दें ‘फीयर: ट्रंप इन द व्हाइट हाउस’ शीर्षक के नाम की 448 पन्नों की यह किताब 11 सितबंर से पाठकों को मिलने लगेगी. दावा किया जा रहा है कि इसमें व्हाइट हाउस के काम करने के तरीकों और ट्रंप के कार्यकाल में फैसले लेने की प्रक्रिया की जानकारी है.  मेरे पास व्हाइट हाउस में हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंगः ओमारोसा  ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एसोसिएट एडिटर हैं वुडवर्ड वॉशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके साथ किताब के कुछ अंश भी छापे थे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘यह किताब कुछ और नहीं बल्कि गढ़ी हुई कहानियां हैं, जिनमें से कई असंतुष्ट पूर्व कर्मचारियों की ओर से कही गई हैं, ताकि राष्ट्रपति की छवि को खराब दिखाया जा सके.’’ अमेरिका के शीर्ष पत्रकारों में शामिल वुडवर्ड ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एसोसिएट एडिटर हैं. उन्होंने रिचर्ड निक्सन से लेकर अब तक अमेरिका के आठ राष्ट्रपतियों के बारे में लिखा है.   अमेरिका में रेस्त्रां मालिक ने सरकारी प्रवक्ता से कहा- ट्रंप के साथ काम करती हो, बाहर निकलो  राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने तक पूरी हो चुकी थी किताब किताब में उन्होंने ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के बारे में नकारात्मक छवि पेश की है, साथ ही ट्रंप और उनके कर्मचारियों के बीच मतभेदों का भी जिक्र किया है. वुडवर्ड ने कहा कि उन्होंने कई बार ट्रंप से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि जब राष्ट्रपति ने अंतत: उनसे बात करनी चाही तब तक वह किताब पूरी कर चुके थे.

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एसोसिएट एडिटर हैं वुडवर्ड
वॉशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके साथ किताब के कुछ अंश भी छापे थे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘यह किताब कुछ और नहीं बल्कि गढ़ी हुई कहानियां हैं, जिनमें से कई असंतुष्ट पूर्व कर्मचारियों की ओर से कही गई हैं, ताकि राष्ट्रपति की छवि को खराब दिखाया जा सके.’’ अमेरिका के शीर्ष पत्रकारों में शामिल वुडवर्ड ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एसोसिएट एडिटर हैं. उन्होंने रिचर्ड निक्सन से लेकर अब तक अमेरिका के आठ राष्ट्रपतियों के बारे में लिखा है.

राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने तक पूरी हो चुकी थी किताब
किताब में उन्होंने ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के बारे में नकारात्मक छवि पेश की है, साथ ही ट्रंप और उनके कर्मचारियों के बीच मतभेदों का भी जिक्र किया है. वुडवर्ड ने कहा कि उन्होंने कई बार ट्रंप से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि जब राष्ट्रपति ने अंतत: उनसे बात करनी चाही तब तक वह किताब पूरी कर चुके थे.