
हरदोई में दो दर्जन से अधिक गांव में गंगा रामगंगा की बाढ़ के पानी से घिरे 
सवायजपुर और बिलग्राम तहसील में गंगा नदी के किनारे के गांव हुए प्रभावित
गंगा और रामगंगा एक हुई गांव आने जाने वाली सड़को पर पानी की तेज़ धारा
प्रसाशन ने नहीं की कोई मदद ग्रामीणों का आरोप
इलाके के बीजेपी विधायक और सांसद अंशुल वर्मा पीडितों के बीच पहुंचे दिया मदद का आश्वासन
Visual –पानी और नदी के किनारे ,लोग पानी में जाते हुए ,चारो तरफ पानी ही पानी ,पानी में गंगा जी के किनारे गावो में अंदर तक पहुंचा पानी ,सड़क पर पानी की तेज़ धारा ,ग्रामीण खड़े हुए ,गावो से बीजेपी एमएलए और सांसद का काफिला पानी से गुजरते हुए ,नाव में पहुंचे बीजेपी विधायक
बाईट –माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू विधायक बीजेपी
बाईट — बाढ़ में पानी से घिरे ग्रामीणों की
एंकर–उत्तर प्रदेश में हो रही भारी बारिश और ऊपर से छोड़े जा रहे पानी का असर अब हरदोई जिले की नदियों में भी दिखाई देने लगा है। हरदोई जिले के गंगा ,रामगंगा और गर्रा नदी उफाऩ पर है।नदियों में बढ़ते पानी से नदियों के किनारे दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है और यह गांव चारो तरफ पानी से घिर गए है। गांव की सड़के पर पानी चलने लगा है लोग पानी में निकलने को मजबूर है। नदियों के किनारे बसे कुछ गांव को नदी काटकर अपने आगोश में ले रही है। लगातार नदियों की धारा से कटान तीव्र और बेतरतीब होता चला जा रहा है। जिसमें हजारों बीघे फसल भी पानी में डूबकर बर्बाद हो गयी है।
Vo-1– हरदोई जिले के सवायजपुर और बिलग्राम तहसील से गुजरने वाली गंगा और गर्रा नदी में लगातार बढ़ते पानी ने करीब दस हजार से अधिक लोगो में दहशत पैदा कर दी है। उन दोनों तहसीलों में गंगा के किनारे बसे दो दर्जन से अधिक गावो में बाढ़ का पानी घुस गया है।यह गांव चारो तरफ पानी से घिर चुके है। सड़को पर पानी की तेज़ गहरा चलती नजर आ रही है। ऊपर से छोड़े जा रहे लगातार पानी से गंगा ,राम गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से विकराल धाराएं अब गांवों को अपनी आगोश में लेती जा रही हैं।बाढ़ के पानी से इन गांव को जाने वाली सड़को पर अब पानी बहता नजर आ रहा है। लगातार पानी छोड़े जाने से ग्रामीण भयंकर बाढ़ की विनाशलीला से सहमे हुए है। पानी की तेज़ धारा तीव्र गति से गांव की जमीन को काटने में लगी हुई है। पानी बढ़ने से गावो में फसल भी डूब कर नष्ट हो चुकी है । लगातार बढ़ते पानी से गांव के लोग सहमे हुए है वही प्रसाशन अभी तक इन ग्रामीणों की मदद के लिए नहीं पहुँच पाया है
Vo–2–गंगा समेत सभी नदियों में बढ़ते पानी से ग्रामीण सहमे हुए है गांव के चारो तरफ पानी नजर आ रहा है। सड़को पर भी पानी बहने लगा है। प्रसाशन की तरफ से कोई इंतज़ाम ग्रामीणों को नजर नहीं आ रहे है ऐसे में अचानक पानी बढ़ने से पानी के बीच में फसने को लेकर गांव के लोग भयभीत है। इलाके के बीजेपी विधायक जरूर सरकारी मदद की आस लगाए बैठे इन बाढ़ पीडीतो को राहत पहुंचाने का दावा जरूर कर रहे है ।
बीजेपी के सदर सांसद अंशुल वर्मा और विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बाढ पीडित इलाकों का ट्रैक्टर ट्राली पर बैठ कर निरीक्षण करने के विजुअल साथ मे ह
रिपोर्ट आशीष सिंह
हरदोई उत्तर प्रदेश