
हरदोई में आज उस वक्त भयावह स्थिति नजर आने लगी जब जन्माष्टमी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने रोक लगा दी और उसके बाद कार्यक्रम कर रहे लोगों ने बवाल काट दिया कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई और फिर किसी तरह लोगों को शांत कर कार्यक्रम को फिर से चालू कराया गया पुलिस का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर कार्यक्रम को रोका गया था लेकिन फिर कार्यक्रम को चलाने की अनुमति दे दी गई 
वीओ — देर शाम रेलवे गंज इलाके में ओवर ब्रिज के नीचे बबलू गुप्ता श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन कर रहे थे जिसमें DJ सहित तमाम रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होना था शाम से ही कार्यक्रम में रौनक दिखने लगी थी लेकिन DJ की आवाज तेज होने की वजह से लोगों ने इस पर आपत्ति की और पुलिस को इस बात की सूचना दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवाज़ को धीमा करने की बात कही तो वहां पर मौजूद लोगों ने इस पूरे मसले को तूल दे दिया और जब प्रकरण धार्मिक भावनाओं से जुड़कर उसे नया रंग दिया जाने लगा तो पुलिस ने मुस्तैदी से काम लेते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर लगा दी और उसके बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विजय राणा ने आयोजक से इस मसले पर बात की, घंटो तक लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और बवाल काटते रहे बाद में पुलिस ने आयोजकों को कार्यक्रम कराने की अनुमति दे दी हालांकि इस बीच घंटों चले बवाल में इलाके में भयावह स्थिति जरूर बनी रही।
बाईट — जावेद अहमद (रेलवे गंज चौकी इंचार्ज)
बाईट — विजय राणा (सीओ सिटी)
आशीष सिंह
हरदोई यूपी
9415739512