
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): आवश्यक काम समय पर पूरे होंगे। कॅरियर को नई दिशा मिल सकती है। परिवार में शुभ कार्यों पर चर्चा हो सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। दैनिक कार्य समय पर आसानी से पूरे होंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात हो सकती है। भूूमि भवन के काम बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
GEMINI (21 मई – 20 जून): सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार के कार्यों में नयापन आ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आने पर भी आप सफल होंगे। मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): शारीरिक कमजोरी कार्य को प्रभावित कर सकती है। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। माता पिता का प्रेम व स्नेह मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी। दूसरों की मदद का भाव मन में रहेगा।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी आलोचना व निंदा हो सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान की शिक्षा, करियर, विवाह आदि की चिंता हो सकती है। सहयोगी कार्य में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करेंगे। निवेश न करें।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। घर के बुजुर्गों की सेहत परेशान कर सकती है। पति पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। व्यापारिक योजनाएं गति से आगे बढ़ेंगी। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में कोई जाेखिम न लें। मानसिक चिंता सताएगी। योजना बनाकर कार्य करें। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): करियर के प्रति ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। रुका धन मिलेगा। सेहत उत्तम।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): पुराना लेनदेन समाप्त हो सकता है। अचानक किसी की मदद करना पड़ सकता है। आशा के अनुसार काम न होने से निराशा हो सकती है। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।भाइयों के सहयोग से काम बनेंगे।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): पिछले कार्यों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पति पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। नवीन वस्तु क्रय कर सकते हैं। यात्रा शुभ।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार व सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे। किसी महिला मित्र से कार्यों में विशेष मदद मिल सकती है। उधार लेनदेन से बचें। किसी से उपहार मिल सकता है।