
रिलायंस जियो कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कोई ना कोई ऑफर जरूर पेश करता रहता है. सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि इस बार भी रिलायंस जिओ कंपनी द्वारा अपना नया ऑफर निकाल दिया गया है. रिलायंस जियो कंपनी का यह नया ऑफर 4 सितंबर से जियो ग्राहकों को मिलने लग पड़ेगा
इस बात का तो सभी लोगों को पता है कि रिलायंस जियो कंपनी ने टेलीकॉम मार्केट में एक नया ट्रेंड शुरू किया है, जिसमें वह हर न्यू लांच स्मार्टफोन के साथ अपना ऑफर पेश करती है. अभी हाल ही में Oppo कंपनी के सब ब्रांड Realme द्वारा अपना नया फोन Realme2 मार्केट में लॉन्च किया गया है. इस न्यू स्मार्टफोन की बिक्री 4 सितंबर से Flipkart पर होनी शुरू हो जाएगी.
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चला है कि रिलायंस जियो कंपनी Realme 2 के साथ अपना बेहतरीन ऑफर देगी. Realme 1 स्मार्टफोन मार्केट में आया था तब भी रिलायंस जियो द्वारा अपना ऑफर उसके साथ दिया गया था. जानकारी अनुसार पता चला है कि रिलायंस जियो कंपनी इस ऑफर के तहत अपने ग्राहकों को ₹4850 का भारी बेनिफिट उपलब्ध करवाएगी.
जियो के इस ऑफर में ग्राहकों को 198 या ₹299 का रिचार्ज करवाना होगा. जिसमें जियो ग्राहकों को 1800 रुपये का कैशबैक बेनिफिट उपलब्ध करवाया जाएगा. मतलब के जियो ग्राहकों को ₹50 के 36 वाउचर दिये जाएंगे जो कि माई जियो ऐप के द्वारा उपलब्ध करवाए जायेंगे.
जियो ग्राहक अगर 39 बार इन दोनों में से कोई भी प्लान लेते हैं तो उनको 198₹ के रिचार्ज में 600₹ जियो मनी के द्वारा दिए जाएंगे. इसी तरह से 299₹ के प्लान में जियो ग्राहकों को ₹1800 जियो मनी के द्वारा दे दिये जाएंगे. रिलायंस जियो का ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है, जियो के इस ऑफर में क्लियर ट्रिप के जरिए भी लगभग 1250₹ का कैश बेनिफिट उपलब्ध करवाया जाएगा.
मतलब के कुल मिलाकर जियो ग्राहकों को ₹4850 का कैश बेनिफिट उपलब्ध करवाया जाएगा. सूत्रों के अनुसार जानकारी से पता चला है कि रिलायंस जियो कंपनी का यह ऑफर Realme2 स्मार्टफोन के साथ भी 4 सितंबर से मिलना शुरू हो जाएगा. मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप भी रिलायंस जियो कंपनी को पसंद करते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जियो के बारे में कुछ अच्छा लिखें.