एम्स के बाहर विशाल पेड़ पर चढ़ा दिव्यांग, कर्मचारियों की बहाली की मांग

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों के धरने के दौरान एक दिव्यांग निष्कासित कर्मचारी एम्स के बाहर विशाल पेड़ पर चढ़ गया। जिससे वहां मौजूद सभी लोग सकते में आ गए। दिव्यांग के पेड़ पर चढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। पेड़ पर चढ़े युवक ने सभी कर्मचारियों की बहाली की मांग की है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों के धरने के दौरान एक दिव्यांग निष्कासित कर्मचारी एम्स के बाहर विशाल पेड़ पर चढ़ गया। जिससे वहां मौजूद सभी लोग सकते में आ गए। दिव्यांग के पेड़ पर चढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। पेड़ पर चढ़े युवक ने सभी कर्मचारियों की बहाली की मांग की है।   उत्तराखंड में कर्मचारी हो या फिर छात्र सभी अपनी-अपनी मांगों को मनवाने को लेकर अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी कोर्इ पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ जाता है तो कोर्इ टावर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने की कोशिश करते हैं।    ऋषिकेश स्थित एम्स पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, एम्स से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने बहाली को लेकर करीब 12 दिन पहले धरना शुरू किया था। जिसके बाद पिछले दो दिन से उन्होंने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आज मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे निष्कासित आउटसोर्स कर्मचारी नवीन बहुगुणा जो कि दिव्यांग हैं, अचानक विशाल पेड़ पर चढ़ गए। धरने पर बैठे साथी उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसने एक ना सुनी। फिलहाल, पुलिस तो मौके पर नहीं पहुंच पार्इ है, लेकिन एलआइयू की टीम मौके पर है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया हैं।

उत्तराखंड में कर्मचारी हो या फिर छात्र सभी अपनी-अपनी मांगों को मनवाने को लेकर अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी कोर्इ पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ जाता है तो कोर्इ टावर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने की कोशिश करते हैं।  

ऋषिकेश स्थित एम्स पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, एम्स से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने बहाली को लेकर करीब 12 दिन पहले धरना शुरू किया था। जिसके बाद पिछले दो दिन से उन्होंने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। आज मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे निष्कासित आउटसोर्स कर्मचारी नवीन बहुगुणा जो कि दिव्यांग हैं, अचानक विशाल पेड़ पर चढ़ गए। धरने पर बैठे साथी उससे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसने एक ना सुनी। फिलहाल, पुलिस तो मौके पर नहीं पहुंच पार्इ है, लेकिन एलआइयू की टीम मौके पर है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया हैं।