बेखौफ चोरो ने पुलिस की नाक में किया दम

लखनऊ: थाना चौक अंतर्गत याहिया गंज में B-24 विश्वास खण्ड गोमती नगर के रहने वाले गोपी किशन जाजू की राम देव भण्डार के नाम से बीड़ी सिगरेट पान मसाले की थोक व्यापार की दुकान है,जहा बेखौफ चोरो ने पुलिस की नाक मे दमकर रखा है पुलिस की लाख कोशिशो के बावजूद भी शहर मे चोरी की वारदाते रूकने का नाम नही ले रही है अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब चौक थाना क्षेत्र के यहियागंज मे उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा के रिश्तेदार की दुकान मे चोरी की वारदात हुई थी.

इस वारदात को लोग अभी भुला भी नही पाए थे कि चोरो ने आज फिर यहियागंज मे बीड़ी सिगरेट पान मसाले के थोक व्यापारी की दुकान मे लाखो की चोरी की वारदात को अन्जाम देकर पुलिस को एक बार फिर चुनौती दे डाली । पुलिस से एक कदम आगे चलने वाले चालाक अपराधियो ने वारदात का सुबूत नही छोड़ा और दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरो को निश्क्रिय करते हुए डीवीआर भी साथ ले गए.

वारदात की सूचना के बाद एएसपी सिटी विकास चन्द्र त्रिपाठी, सीओ चैक दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुॅचे और फिगर प्रिन्ट एक्सर्ट की टीम के अलावा डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया पुलिस ने आसपास के कुछ संदिग्ध लोगो को पूछताछ के लिए हिराासत मे भी लिया है।

(NKB)

लखनऊ: थाना बाजारखाला मोहर्रम शुरू होने से पहले मोहर्रम की तैयारी मे अपने घर की साफ सफाई और पुताई कर रहे एक 25 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की अपने घर की पुताई करते समय बिजली के तारो मे आ रहे करन्ट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई। घर की पुताई कर रहे ई रिक्शा चालक के घर के आस-पास बरसात का पानी भरा हुआ था। करन्ट लगने से सीढ़ी से गिरे ई रिक्शा चालक को आस-पास के लोग लेकर तत्काल अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।