
रिश्ते को कलंकित करते हुए दादा ने नाबालिग पोती को कई बार हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले का पता चलने पर बेटे ने आरोपी बुजुर्ग पिता को पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पत्नी और बच्चों के साथ कई वर्षों से हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता है। उसका 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता गांव में ही दूसरे बेटे-बहू के साथ रहता था। करीब तीन साल पहले बुजुर्ग ने हल्द्वानी पहुंचकर अपने बेटे से पोती को अपनी देखभाल के लिए साथ भेजने की बात कही।
इस पर राजमिस्त्री ने 14 वर्षीय बेटी को बुजुर्ग पिता के साथ गांव भेज दिया। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले दादा ने शराब के नशे में नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद से उसने कई बार पोती को अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी ने शुक्रवार को गांव के एक परिचित से दादा की करतूतों का जिक्र किया। परिचित ने किशोरी के पिता को घटना की जानकारी दी।