बढ़ती महंगाई के खिलाफ डोईवाला में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। डोईवाला चौक पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। 

इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री ने कहा कि मोदी सरकार जनता से किए गए वादों को भूल गई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और बेरोजगारी दूर करने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब जनता आने वाले चुनाव में बहकावे में नहीं आएगी और मुंहतोड़ जवाब देगी।   

प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन महेश रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मोहित शर्मा, गौरव मल्होत्रा, सागर मनवाल आदि शामिल थे।