साउथ हैम्प्टन में मिली हार के बाद कप्तान कोहली ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड ने साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे मैच में टीम इंडिया को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 3-1 से अपने नाम कर ली है। पांचवां टेस्ट मैच 7 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई थी। वहीं, दूसरी पारी में मेजबान इंग्लैंड ने 271 रन बनाई और जीत के लिए टीम इंडिया को 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई।

मैच जीत के बाद जो रूट ने कहा, ‘इस मैच में ही नहीं बल्कि मौजूदा सीरीज में सैम करन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत क्रेडिट पूरे टीम को जाता है। मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की बात कुछ और हो ही नहीं सकती है। हमने सीरीज जीत ली है। खासकर मोईन अली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारे लिए सीरीज में कई उतार चढ़ाव भरे पल रहे। हमने मिलकर अच्छा क्रिकेट खेला और जीत दर्ज की। मैच के पहले दिन लंच तक खराब स्थिति के बाद कम बैक करने और फिर दूसरी पारी में अच्छा लक्ष्य देने तक हमारी सोच केवल यही थी कि हमें रन बनाने हैं, चाहे जैसे भी आएं। मुझे विश्वास था कि हमारे पास मैच जीतने के लिए काफी रन बोर्ड पर हैं। हमारा ध्यान केवल खुद पर नियंत्रण रखते हुए अपना काम करने पर था।’ 

मैच में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘इंग्लैंड ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरी पारी में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने पिच और गेंद की टर्निंग के हिसाब से अपनी चीजें की। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत ज्यादा गलतियां की हैं। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है। बड़ी साझेदारी करके मैच जीते जाते हैं, लेकिन हम हमेशा दबाव में रहे। प्रेशर नॉनस्टॉप था। सैम करन की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, ‘मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’ 

मोईन अली ने कहा, ‘वापसी होने पर खुशी है। मैंने टेस्ट क्रिकेट को बहुत मिस किया है। एक ब्रेक की आवश्यकता है। सामान्य रूप से सबकुछ सराहना करने के लिए। फिर से मेरे क्रिकेट का आनंद लें। जब मैं घर पर लोगों को देख रहा था, मुझे याद आया। वापस आने और योगदान करने के लिए बहुत अच्छा है। इंग्लैंड में मैं थोड़ी देर के लिए खेल रहा हूं यदि खुद को और थोड़ा पीछे ले जाऊं तो काउंटी क्रिकेट से अधिक आत्मविश्वास मिला। सकलेन के साथ बहुत मेहनत कर दिया।’ 

सैम करन ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा कि क्या हो रहा है। अपनी टीम की जीत में योगदान देकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने सीरीज जीत ली है। मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखाने का प्रयास कर रहा हूं। दोनों टीम के तेज गेंदबाज बहुत अच्छे हैं। सभी एक दूसरे को पछाड़ रहे हैं। दोनों टीम के बीच सबसे बड़ा अंतर निचला क्रम है।’