खतरे के निशान के करीब पहुंची केन,बाढ़ का संकट

बांदाःकरीब एक सप्ताह से लगातार यहां रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। इस बीच बीच बीच में जहां तीखी धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से हलाकान हो जाते हैं। वहीं मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश के दमोह और सागर में लगातार बारिश होने से बरियारपुर और गंगऊ बांध उफना गए हैं। ऐसे में केन नदी का जलस्तर भी एक बार फिर बढ़ने लगा है।

इस बरसात पहली बार केन का जलस्तर कल सुबह तक 103.00 मीटर तक पंहुचने की संभावना है। केन्द्रीय जल आयोग की माने तो रविवार की शाम केन का जलस्तर 100.07 मीटर पर रहा। अगले दिन सोमवार की सुबह केन का जलस्तर 103.00 मीटर पर पंहुचने की संभावना है। केन नहर प्रखंड के बाबू लक्ष्मन ने बताया कि मध्य प्रदेश के दमोह, मंडला,सागर आदि जनपदों में पानी बरसने से गंगऊ बांध से डेढ लाख क्यूसेक पानी पास हुआ है। जिससे केन बढ़ रही है।

बताया कि कल सुबह नौ बजे तक नदी का जलस्तर 103 मीटर पर पंहुचने की संभावना है। हलांकि आगरा के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार के सुबह 9 बजे के बाद केन का जलस्तर स्थिर रहने की संभावना है।