तो कपूर खानदान को पसंद हैं आलिया, ऋषि कपूर ने कही ये बात

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणबीर और आलिया भट्ट के बीच नजदीकियों की अफवाह बहुत दिनों से है। लेकिन दोनों ने इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन आलिया लगातार रणबीर कपूर के परिवार से मिलती रही हैं जिसके फोटो भी खूब वायरल हुए थे। अब रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर खास बात कही है।