
सैफ़ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान लंबे समय से अपनी डेब्यू फ़िल्म ‘केदारनाथ’ के लिए चर्चा में हैं। उनकी इस फ़िल्म को लेकर हाल के दिनों में काफी विवाद भी देखने को मिले। इन सबके बीच सारा शनिवार को एक अलग ही रंग में दिखीं।
दरअसल, सारा अली ख़ान अपनी मॉम अमृता सिंह के संग जुहू के मुक्तेश्वर मंदिर पहुंची। वहां पूजा-आराधना कीं और गरीबों को दान-पुण्य करती भी नज़र आयीं। बता दें कि पिछले सप्ताह भी सारा की ऐसी ही तस्वीरें सामने आयी थीं। इन तस्वीरों में उनका एक अलग अंदाज़ देखा जा सकता है।
गरीबों, महिलाओं और दिव्यांग जनों की सेवा करती सारा अली ख़ान की ये तस्वीरें इसलिए भी ख़ास हैं क्योंकि आमतौर पर बॉलीवुड स्टार्स इस तरह से पब्लिक के बीच सेवा करते स्पॉट नहीं किये जाते। ऐसे में सारा का यह अंदाज़ उनके फैंस के दिलों को छू रहा है।
सारा के साथ भक्ति भाव में डूबी उनकी मॉम अमृता सिंह भी मौजूद थीं। मंदिर के बाहर इन दोनों को लेकर एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला।