तेजस्वी का ट्वीट: बेटियों की इज्जत खतरे में है और आप बंटवारा-बंटवारा खेल रहे चाचा…

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना के राजीव नगर स्थित आसरा शेल्टर होम से फिर  दो संवासिनों के फरार होने और वहीं शेल्टर होम की एक और संवासिन की मौत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर पूछा है कि पटना के कुख्यात आसरा शेल्टर होम से दो और लड़कियां ग़ायब। एक की मौत। सुरक्षा बंदोबस्त के बाद भी लड़कियां कैसे गायब हुई?

तेजस्वी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि पटना के आसरा गृह कांड में 5 बड़े रंगीन अधिकारी संलिप्त है। नीतीश कुमार बतायें अभी जांच के नाम पर क्या हुआ है। क्या किसी अधिकारी से पूछताछ हुई है? 

नीतीश जी में इतना भी नैतिक बल नहीं कि मासूम लड़कियों की इज़्ज़त से खिलवाड़ करने वाले नैतिक पतन वाले ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त कर सकें।

अगर उन्होंने ऐसे किया तो ये अधिकारी इनका काला चिट्ठा खोल दुशासनी कुर्सी गंगा में फेंक देंगे।

समझें कि नहीं..

तेजस्वी यहीं नहीं रूके, उन्होंने अपने अगले ट्वीट में खुलासा करते हुए लिखा कि मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह और पटना के आसरा गृह संचालको और आरोपियों के तार आपस में जुड़े हुए है। यह बहुत बड़ा गिरोह है।

इसमें सीएम के अनेक पसंदीदा अधिकारी और सफ़ेदपोश सम्मिलित है। यह सत्ता संपोषित संगठित सेक्स रैकेट है।

नीतीश जी द्वारा इन NGOs को बिना जांच-पड़ताल के सरकारी खजाने से करोड़ों लुटाया गया है। नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के इस संगठित एनजीओ मॉडल के रचियता है।

आदरणीय नीतीश जी,

बिहार में सरकारी संरक्षण में चहुंओर बच्चियों की इज्जत लूटी जा रही है और आप है की सीटों का बंटवारा-बंटवारा खेलने में मस्त और व्यस्त है।

नेता प्रतिपक्ष नहीं बल्कि उन बहनों के भाई के नाते हाथ जोड़कर विनम्र आग्रह कर रहा हूं, कृपया बिहार की बेटियों को बचा लीजिये। 🙏