
पेशे से मॉडल क्रिस्टीन कामेनोवा बुलगारिया में रातों-रात चर्चा का विषय बन चुकी हैं। अचानक उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स टूट पड़े। यही नहीं, विदेशी मीडिया में भी इनकी खबरें छप रही हैं।
क्रिस्टीन को यह शोहरत अपने नकली ब्रेस्ट्स की वजह से मिली है। यह बात जानकर अटपटी जरूर लगे, मगर सच है। ‘डेलीस्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्यूटी पेजेंट में उन्हें ‘मिस सिलिकॉन स्टार’ का खिताब मिला है। नकली स्तन की वजह से ब्यूटी टाइटल मिलने पर लोग उनके बारे में सोशल मीडिया पर भी बातें कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर क्रिस्टीन अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिन पर अच्छी खासी तादाद में कमेंट्स और लाइक्स आते हैं। गौरतलब है कि मॉडल ने पैसे कर्ज लेकर अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई है।
वैसे तो ब्रेस्ट इंप्लांट कराने के लिए कई लोगों ने उनकी आलोचना की और कहा कि यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। मगर क्रिस्टीन का कहना है कि ऐसा कराकर वह खुश है क्योंकि यह उसका सालों पुराना सपना था।
31 वर्षीय क्रिस्टीन ने अभी तक कुल तीन बार ब्रेस्ट सर्जरी कराई है। 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार यह काम किया था।