केदारनाथ के निर्माता-निर्देशक पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्‍यू फिल्‍म ‘केदारनाथ’ एक बार फिर कानूनी विवादों में फंस गई है। निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने उनके साथ 16 करोड़ की धोखाधड़ी की। प्रेरणा अरोरा और अभिषेक कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ धारा 420, 467, 120b, 34 के तहत कार्रवाई हुई है।

दूसरी ओर क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने इन आरोपों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, “पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगाकर हमें चौंका दिया है। अनिल या उनके अलावा किसी भी पार्टी द्वारा क्रियाज में निवेश धन को अदालत द्वारा सेटेल किया जा चुका है। इसके बाद क्रिआर्ज या निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है।”