
सदर सांसद अंशुल वर्मा और विधायक नितिन अग्रवाल करेंगे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ- राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी का नाम ना होने से उनके समर्थकों में रोष व्याप्त
हरदोई 1सितंबर को शुरू हो रहे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुभारंभ के मौके पर डाक विभाग द्वारा वितरित किए गए आमंत्रण पत्रों में नहीं है डॉ राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई का नाम,, इस कार्ड पर बीजेपी के सदर सांसद अंशुल वर्मा और सपा से विधायक नितिन अग्रवाल जो कि भाजपा का दामन थाम चुके हैं उनका भी नाम आमंत्रण पत्र में शामिल है,, हालांकि डाक अधीक्षक द्वारा कहां गया है कि जिलाधिकारी का भी नाम नहीं छपा है लेकिन कार्यक्रम में जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे,, केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर भी अशोक बाजपेई की केंद्रीय विद्यालय प्रशासन द्वारा अपेक्षाएं की गई थी,, इसके बाद डॉक्टर अशोक वाजपेयी के समर्थकों के तीखे के विरोध के बाद,, इसके बाद केंद्रीय विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य को माफी मांगनी पड़ी थी,, एक बार पुनः डाक विभाग की मुखिया डाक अधीक्षक द्वारा इस अपेक्षा को दोहराया गया,, बताया जाता है यह कार्यक्रम प्रेक्षागृह में होना तय हुआ है,, इस कार्यक्रम में फिर से राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई का नाम कार्ड पर ना होने से उनके समर्थकों ने विरोध जताया है, वही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शुभारंभ पर विवादों का साया मंडराने लगा है
रिपोर्टर आशीष कुमार सिंह हरदोई