इस महिला ने 330 किलो वजन घटाकर अपने को बनाया कुछ ऐसा

नई दिल्ली। मिस्र की महिला इमान अहमद अब तब 330 किलो वजन कम कर चुकी हैं। इमान पहले न तो ठीक से बोल पाती थी और न ही मुंह से चबाकर कुछ खा पाती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इमान की बहन का सायमा सेलिम का कहना है कि मैं हमेशा भगवान से दुआ करती हूं कि इमान को इस काबिल बना दो कि वह अपने पैरों से चल सके। इमान अब बहुत ही साफ तरीके से घर के सभी लोगों का नाम पुकार सकती है जब‍कि पहले उसे बोलने में काफी दिक्कत होती थी।

इमान को खाना ट्यूब्स के जरिए दिया जाता था लेकिन दुबई के बुर्जील अस्पताल में हुई सर्जरी के बाद अब वह चबाकर खाना खा सकती है।आपको बता दें कि इससे पहले इमान को भारत में मुंबई के सैफी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। यहां के डॉक्टरों का दावा था कि इमान ने भारत में रहते हुए करीब 170 किलो वजन कम किया लेकिन इमान की बहन ने इस बात को खारिज करते हुए कहा था कि 3 महीने तक सैफी अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी इमान में कोई फर्क नहीं पड़ा था।

इसके बाद ही इमान को बुर्जील अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमान का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ यास्सीन एल शाहत ने कहा कि सर्जरी के बाद इमान में काफी सुधार आया है। बढ़े वजन की वजह से इमान को दौरे पड़ते थे और उसके शरीर के कई अंगों पर सूजन थी, जिसकी वजह से उन अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।