
ब्रेकिंग न्यूज़: राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने गुरुवार को आजम खान के गढ़ रामपुर में ही उन पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि आजम खान रहेंगे हिंदुस्तान में और गाएंगे पाकिस्तान की,इसके बाद उन्होंने आजम खान से सवाल किया कि वह बताएं कि आखिर मुजफ्फरनगर में दंगे क्यों हुए आजम खान मुजफ्फरनगर के प्रभारी थे तो वहां दंगे क्यों हुए उन्होंने कहा कि आजम खान के पास झूठ बोलने की डॉक्टरेट डिग्री है.
रामपुर पहुंचे अमर सिंह ने आजम खान को चैलेंज दिया और कहा- ‘आ गया हूं मैं आओ आजम मुझे बंद कर दो’ अमर सिंह ने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा ‘लगता है बकरीद की कुर्बानी से आजम खान का पेट नहीं भरा है तो मेरी कुर्बानी से मेरी मासूम बच्चियों की जान बचती है तो मैैं कुर्बान होने के लिए तैयार हूं उन्होंने कहा ‘जब ये बयान दे चुके हैं, दंगे अच्छी चीज नहीं होती है, हिन्दू का खून है ना मुसलमान का खून है, ये दुश्मन हिन्द ये इंसान का खून है.’
उन्होंने कहा कि आजम खान से ज्यादा मैं गुनहगार मुलायम सिंह और अखिलेश यादव को मानता हूं. क्योंकि वे आजम खान पर कार्रवाई नहीं करते। आजम जैसे को अमर सिंह की कुर्बानी पसंद है तो ठीक है मगर जिस दिन हिंदुत्व का कुंभकरण जागेगा उस दिन वो रसगुल्ले की तरह आजम खान जैसे लोगो को लील जाएगा।