गजब… छुट्टियां कम करने पर मिले 32 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। देश की बड़ी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष ए एम नाइक को 38.04 करोड़ के रिटायरमेंट बेनेफिट्स मिलें है. इसमें 32.21 करोड़ रुपए लीव एनकैशमेंट (बची छुट्टियों के बदले भुगतान) के रूप में मिले है.

ए एम नायक ने एलएंडटी में करीब 52 साल तक काम किया है जिसमें कंपनी के प्रमुख के तौर पर करीब 17 साल तक अपनी सर्विस दी है. खबरों के अनुसार ए एम नायक की देखरेख में एलएंडटी 19 अरब डॉलर का ग्रुप बना है और इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के अलावा कंपनी ने टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज के सेक्टर में भी काम किया है. मौजूदा समय में दुनिया के करीब 30 देशों में इस कंपनी का कारोबार फैला हुआ है.

फाइनेंशियल ईयर 2016-17 के दौरान एम एम नायक को सालाना करीब 3.36 करोड़ रुपए बतौर सैलरी मिले हैं. उन्होंने अपने 52 साल के लंबे करियर में बहुत ही कम छुट्टियां ली हैं. नायक को रिटायरमेंट पर छुट्टियों के 32.21 करोड़ रुपए के अलावा अनुलाभ के तौर पर 19.27 करोड़ रुपए और कमिशन के तौर पर 18.24 करोड़ रुपए भी मिलेंगे. ए एम नायक 30 सितंबर को एग्जेक्यूटिव चेयरमैन पद से रिटायर हो जाएंगे. इसके तुरंत बाद वह एक अक्टूबर से अगले तीन वर्षों तक नॉन एग्जेक्यूटिव चेयरमैन की नई भूमिका निभाएंगे.