
फिल्मे देख देख कर हर कोई उसी की तरह काम करना चाहता है। चाहे वो हीरो की तरह मारना हो या फिर फिल्मों की तरह चोरी करने की बात। सभी ऐसे ही नकल करना चाहते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है। बॉलीवुड में और हॉलीवुड की चोरी वाली कई फिल्में बनी हैं जिन्हे देखकर लोग वैसा ही करना चाहते हैं।
हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो आया है सामने जिसे देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल, डच पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है जिसमे चोरों ने ऐसी चोरी की है कि आप भी देखते रह जायेंगे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे हाईटेक चोरी दिखाई गयी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं रोमानिया के 5 चोरों ने फिल्मी स्टाइल में एक चलती हुई वैन से लगभग 6 मिलियन डॉलर के आईफोन चुरा लिए।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं लगभग 100 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से चल रही वैन का पीछा कर रहे हैं और किस तरह चोरी कर रहे हैं आप देख सकते हैं।